फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM instructed officers to speed up construction works

डीएम ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के अफसरों को दिए निर्देश

Mon, 22 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
DM instructed officers to speed up construction works
महोबा। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडलीय समीक्षा बैठक की जानी है। तैयारियों को लेकर डीएम एके तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें निर्माण कार्यों में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराने और अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने नए सड़क निर्माण, गड्ढा मुक्त सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य, महिला चिकित्सालय, प्रधानमंत्री सड़क योजना, सेतु निर्माण, नगर पालिकाओं में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के व्यवस्था, पीएम आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, अर्जुन सहायक परियोजना, माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों के निर्माण आदि की समीक्षा की। कहा कि कार्यदायी संस्था जितने भी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए, उसकी सूचना प्रतिदिन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को शाम 5 बजे तक उपलब्ध कराएं। कहा कि सभी विभाग समय निर्माण लक्ष्य को पूर्ण करें। यदि धन की कमी है तो अवगत कराएं। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने नगरीय विकास अभिकरण की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की खराब प्रगति होने और स्पष्ट रिपोर्ट न देने पर योजना के लाभार्थियों की सूची संबंधित नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि समय से लक्ष्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा, एडीएम न्यायिक पूनम निगम, सीएमओ डॉ. सुमन, जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम, परियोजना निदेशक डीएन पांडे, डीआईओएस एसपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed