फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM inspects Kovid help desk installed in Collectorate

कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क का डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 04 Jul 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
DM inspects Kovid help desk installed in Collectorate
कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : MAHOBA
महोबा। डीएम एके तिवारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित कोरोना हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी परवेज अहमद को निर्देश दिए कि प्रतिदिन कलेक्ट्रेट में आने वाले कर्मचारियों व लोगों की स्क्रीनिंग कराएं और अनाउंसमेंट कराकर लोगों को जागरूक करें। डेस्क पर आवश्यक उपकरण भी चेक किए।
विज्ञापन

डीएम ने जिन कार्यालयों में 50 से अधिक लोग आते हो, उन विभागों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन सभी विभागों ने अभी तक इस पर अमल नहीं किया। इसको लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालय में कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित कराएं। तैनात कर्मचारी नियमित रूप से मास्क, ग्लब्स को धारण करेगा और हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि जिन लोगों में कुछ लक्षण नजर आए उनकी जांच पल्स ऑक्सीमीटर से की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शौचालय के नजदीक गंदगी और थूकने के निशान पाए जाने पर कलेक्ट्रेट नाजिर को फटकार लगाई। कहा कि कलेक्ट्रेट में थूकने वालों पर 200 रुपये जुर्माना वसूला जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में डीएसओ एसपी शाक्य, सूचना अधिकारी सतीश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed