फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM gives instructions to apply reflective indicator on blind turns

डीएम ने अंधे मोड़ों पर रेफलेक्टिव इंडिकेटर लगाने के दिए निर्देश

Thu, 25 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM gives instructions to apply reflective indicator on blind turns
महोबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एके तिवारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने जिले के सभी 29 ब्लैक स्पॉट्स, अंधे मोड़ों अथवा अति दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में रेफलेक्टिव इंडिकेटर बोर्ड स्थापित कराने और इंडिकेटर बोर्ड दिखने में बाधा पहुंचाने वाली झाड़ियों की साफ-सफाई कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आरटीओ को निर्देश दिया कि हिट एंड रन से दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों को सोलेशियम स्कीम 1989 के अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में पुलिस प्रशासन व मजिस्ट्रेट को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए। डीएम ने वाहनों में मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट और सीट बेल्ट लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बिना थर्ड पार्टी बीमा, बिना हेलमेट की स्थिति में तुरंत चालान किया जाए। सड़क सुरक्षा की दृष्टि से माल वाहनों में ओवरलोडिंग को नजरअंदाज न किया जाए। इसमें यदि मिलीभगत की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम आरएस वर्मा, एएसपी वीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, बीएसए एमपी सिंह, डीआईओएस एसपी सिंह, एआरटीओ अजय यादव, पीडब्लूडी एक्सईएन एनएच डिवीजन झांसी ज्ञान गुप्ता, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित पूर्व प्राचार्य शिव कुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रमेश जैदका, रामजी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed