{"_id":"5e2f1ee48ebc3e8d3e2f92fb","slug":"dm-angry-over-slow-progress-of-expressway-project-mahoba-news-knp540861866","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे परियोजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे परियोजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने सोमवार को आला अधिकारियों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने खरेला, पुन्निया और बरायं मौजे की अधिगृहीत जमीन पर शुरू हुए निर्माण की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था के अभियंता को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिले की तहसील चरखारी सीमावर्ती खरेला, पुन्निया और बरायं के मौजे से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना परियोजना के शुरु हुए निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की परख के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया। दो माह पहले जमीन अधिग्रहण के बाद शुरू हुए निर्माण का काम बगैर अधिग्रहण की किसानों की जमीन से करवाए जाने से बोई फसल की क्षति पर किसानें की आपत्ति पर काम बंद कर प्रशासन ने राजस्व टीम भेजकर नापजोख करवा कर विवाद हल करवाया था। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया था।
सोमवार को जिलाधिकारी, अपर जिला अधिकारी पूनम निगम और चरखारी एसडीएम राजेश यादव के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया। यूपीडा की कार्यदायी संस्था अशोका विल्डकान के अभियंता मधुसूदन को तलब कर कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। काम को गुणवत्तापरक कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन अधिग्रहण की किसी भी तरह के विवाद और कार्य में रोड़ा पर प्रशासन का सहयोग लेने को कहा। मौके पर पहुंचे किसानों से भी जिलाधिकारी ने समस्या पूछी। बुंदेलखंड एक्स्प्रेस वे परियोजना के काम में लगे कई कर्मी भी इस मौके पर मौजूद रहे।