फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM angry after getting less than 50 percent recovery from electricity department

Mahoba News: बिजली विभाग की 50 फीसदी से कम वसूली मिलने पर भड़के डीएम

Mon, 25 Sep 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
DM angry after getting less than 50 percent recovery from electricity department
महोबा। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीएम ने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की वसूली 36 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष महज 14 करोड़ होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने गांवों में शिविर लगाकर शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने और रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। एआरएम रोडवेज से कहा कि कोई भी बस बिना फॉग लाइट के न चलाईं जाएं। आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग से संबंधित प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाते हुए गांवों में अभियान चलाकर परचून की दुकानों में बिकने वाली अवैध शराब की बिक्री बंद कराएं और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि दुकानों का एग्रीमेंट कराकर ही किराये पर दें। डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत कराई जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed