फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Divisional Commissioner's convoy stopped, sought water

20 दिन से पेजयल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मंडलायुक्त की गाड़ी रोकी

Sat, 16 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner's convoy stopped, sought water
कुलपहाड़ (महोबा)। मुढ़ारी गांव की महिलाओं ने पानी के लिए शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त की गाड़ी रोककर उन्हें पानी की समस्या बताई। मंडलायुक्त ने 24 घंटे के अंदर जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश एसडीएम को दिए हैं।
विज्ञापन

मुढ़ारी गांव में बेलासागर तालाब से पानी की आपूर्ति होती है। 20 दिन पहले इंटेकवेल का मोटर फुंक गया। जिससे गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पानी की समस्या से नाराज ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने पहले तहसील व इसके बाद गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया। रास्ते से गुजर रहे मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह के काफिले को अनीता, सुमन, चांदनी, राजकुमार, अमर सिंह, आदि ने रोक लिया। मंडलायुक्त को पानी की समस्या बताई और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि गांव के अधिकांश हैंडपंप भी खराब हैं। लोगों को दूर-दराज स्थित से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर वह हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एसडीएम पीयूष जायसवाल को शनिवार से नियमित पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
इंटेकवेल का मोटर फुंकने से आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली बाधित रहने से पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। मोटर दुरुस्त करा दिया गया है। शनिवार से पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेश सिंह तोमर
अधिशासी अभियंता
जल निगम महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed