फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Divisional Commissioner gave orders for suspension of SDO

मंडलायुक्त ने एसडीओ निलंबन के दिए आदेश

Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner gave orders for suspension of SDO
महोबा। मंडलायुक्त चित्रकूट धाम बांदा दिनेश कुमार सिंह ने डीएम मनोज कुमार के साथ पनवाड़ी विकासखंड पनवाड़ी के गुगौरा गांव में जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों को संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने बेसिक शिक्षा की तरफ से जूते-मोजे व ड्रेस के लिए दिए खाते में पैसे के बारे में जानकारी ली। बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान शिकायत मिली कि एसडीओ विद्युत विकास चंद्र की तरफ से विद्युत बिल तैयार करने में गड़बड़ी की जाती है। विद्युत बिलो में गड़बड़ी देखते हुए मंडलायुक्त ने एसडीओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसको लेकर एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय को निर्देश दिए कि जिस किसान का चार लाख का विद्युत बिल आया है। उसके घर जाकर सत्यापन करें। साथ ही स्वयं सहायता समूह मां भद्रकाली की संचालक को नोटिस देकर 27,000 रुपये की रिकवरी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

लोगों की समस्याएं सुनते हुए मंडलायुक्त ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। यह भी कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालयों को रोस्टर के मुताबिक संचालित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के बाद मंडलायुक्त ने गांव का भ्रमण कर साफ-सफाई व जलनिकास की व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, पीडी चित्रसेन सिंह, डीएसओ राजीव तिवारी, जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह, सूचना सहायक इबादत हुसैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed