{"_id":"5c8d2dc6bdec2213f32f6f60","slug":"division-court-inspecteddistrict-judge-of-junior","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डिवीजन न्यायालय का जिला जज ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर डिवीजन न्यायालय का जिला जज ने किया निरीक्षण
Sat, 16 Mar 2019 10:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
जूनियर डिवीजन न्यायालय का निरीक्षण करते जिला जज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जनपद न्यायाधीश मेहताब अहमद ने शनिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय चरखारी का वार्षिक मुआयना किया। निरीक्षण दौरान जिला जज ने न्यायालय की फौजदारी, दीवानी व अन्य वादों की पत्रावलियों का अवलोकन कर बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
जिला जज ने निरीक्षण के दौरान सिविल जूनियर डिविजन अभिषेक खरे से वादों के निस्तारण की समय अवधि की जानकारी ली।
न्यायालय के निरीक्षण के दौरान जिला जज ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर न्यायिक कार्यों में आ रही परेशानियों को सुना। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि चरखारी सिविल कोर्ट से मोटर वाहन की 207 धारा का दो वर्ष पहले कोर्ट खाली के दौरान जिला न्यायालय स्थानांतरण हो गया था। उस वाद की पत्रावालियों की सुनवाई वापस जूनियर डिवीजन भेजी जाए। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, अधिवक्ता दिनेश पाठक, दिनेश खरे, महेंद्र सिंह यादव, यूनुस खान, नरेश लक्षाकार, केके सक्सेना, अरविंद सिंह, मुहम्मद शफीक, न्यायिक कर्मचारी मनोज त्रिपाठी, अवधेश बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।