Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   'Divari' captivates Korean guests; children dance to K-pop beats

Mahoba News: दिवारी ने कोरियाई मेहमानों का मोहा मन, के-पॉप की धुन पर झूमे बच्चे

Sat, 14 Nov 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
'Divari' captivates Korean guests; children dance to K-pop beats
फोटो 14 एमएएचपी 16 परिचय-बच्चों की ओर से किए जा रहे दिवारी नृत्य को देखते दक्षिण कोरियाई दल के
महोबा। बुंदेलखंड की पारंपरिक दिवारी नृत्य की थाप, लाठी का शानदार प्रदर्शन और नगाड़ों की गूंज ने दक्षिण कोरिया से आए मेहमानों का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुति देखकर विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, कोरियाई के-पॉप संगीत की धुन पर भारतीय बच्चे भी जमकर थिरके।
विज्ञापन

तहसील चरखारी के स्वामी शांतानंद सरस्वती विद्या मंदिर काकुन में भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री ग्रुप के तत्वावधान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में शनिवार को दोनों देशों की संस्कृति व परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। योग प्रशिक्षकों ने भारतीय विद्यार्थियों के साथ दक्षिण कोरियाई मेहमानों को भी विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बाद में विद्यार्थियों को बांसुरी वादन, मार्शल आर्ट, ब्रेड क्राफ्टिंग, ड्राइंग व पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को सेब, केले, भुने चने और बिस्किट बांटे गए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां से एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बुंदेली दिवारी नृत्य में बच्चों ने लाठी के करतब व नगाड़ों की थाप पर शानदार प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड की इस पारंपरिक लोककला को देखकर कोरियाई मेहमान खासे प्रभावित नजर आए। कार्यक्रम में के-पॉप संगीत पर बच्चों ने उत्साह से नृत्य किया तो बॉलीवुड गीतों पर भी भारतीय व विदेशी मेहमानों ने आनंद लिया। कोरियाई दल में यून माल सून, जिन ईउन जू, जुंग सनक्यू, किम मियोंग, ली सीउनग्रेईओल, सियोजोंग सून, हान सुनजा, कोह ह्योक्योओंग और सोन्ग ह्यून संग शामिल रहे। विद्यालय के निदेशक मयंक त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें विभिन्न देशों की संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्रा, शिक्षक गोविंद तिवारी, अवधेश, दीप्ति तिवारी आदि मौजूद रहे।

फोटो 14 एमएएचपी 16 परिचय-बच्चों की ओर से किए जा रहे दिवारी नृत्य को देखते दक्षिण कोरियाई दल के

फोटो 14 एमएएचपी 16 परिचय-बच्चों की ओर से किए जा रहे दिवारी नृत्य को देखते दक्षिण कोरियाई दल के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed