{"_id":"58f106784f1c1bbd4ccf54ff","slug":"districts-will-have-188-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 188 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 188 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी की कई सड़कें खस्ताहाल ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने जिले केे सड़कों को दुरुस्त करने का आदेश दिया है। इसके बाद लोक निर्माण ने जिले की 188 सड़कों पर कार्य शुरू कराएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अफसरों को 15 जून तक का समय दिया है।
अधिकारियों ने कबरई, चरखारी, जैतपुर, पनवाड़ी, महोबा, कुलपहाड़ सहित सभी कस्बों और ग्रामीण अंचलों की 137 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 94.145 लाख धनराशि व्यय की जाएगी। साथ ही इन चयनित सड़कों को हर हाल में 15 जून तक सुधारने के ठेकेदारों को एक्सईएन ने निर्देश दिए है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मानिकचंद्र ने बताया कि 194 किमी लंबी 51 सड़कों पर एक लेयर डालकर ऊबड़ खाबड़ सड़कों को तैयार कर दिया जाएगा। इसमें 1093 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
जिले की 188 सड़कों को तैयार करने के लिए महकमे ने कवायद तेज कर दी है। वहीं, कबरई क्षेत्र की गंज, जुझार, मकरबई आदि गांव की पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी सड़कों का निर्माण कराने के लिए शासन को स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्टीमेट स्वीकृत होने के बाद इन सड़कों को 15 जून के बाद तैयार किया जाएगा। ये सड़कें 15 जून से पहले बजट न होने के कारण नहीं बन सकेंगी।
पीपीएन चौराहे से सुभाष चौक और मिशन चौराहा तक करीब तीन किमी लंबी शहर की गड्ढामुक्त मुख्य सड़क पर ग्रहण लग गया है। बालू के बढ़ते संकट के चलते यह सड़क नहीं बन पा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मानिकचंद्र ने बताया कि नदियों के सारे घाट बंद होने के कारण बालू नहीं मिल पा रही है।