फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   district magistrate inspection in district hospital

महोबाः डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
district magistrate inspection in district hospital
मरीजों से जानकारी लेते डीएम अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन

- मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी
फोटो 28 एमएएचपी 16 परिचय-मरीजों से जानकारी लेते डीएम अवधेश कुमार तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए शनिवार की रात जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी शनिवार की रात करीब आठ बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल परिसर व गैलरी की सफाई व्यवस्था देखी। खामियां मिलने पर सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। साथ ही चिकित्सकों से बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल से ही इंजेक्शन व बोतल लगाई जा रही है और किसी प्रकार के पैसे की मांग नही की जाती। इस पर डीएम ने संतोष जताते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा को अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed