{"_id":"6adf9d716d79aaf53d015a43","slug":"district-magistrate-expresses-displeasure-over-negligence-in-geo-tagging-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130030-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जियो टैगिंग लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जियो टैगिंग लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व वेटलैंड समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पौधारोपण अभियान की प्रगति और रोपित पौधों की सुरक्षा की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पौधरोपण क्षेत्रों की जियो टैगिंग में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शत-प्रतिशत जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए।
डीएफओ देवाशीष जेना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 79,29,921 पौधे लगाए गए हैं। इनमें वन विभाग ने वन क्षेत्रों में 40,92,032 पौधे रोपित किए हैं। वहीं, 25 अन्य विभागों ने 38,37,889 पौधे लगाए हैं। समीक्षा के दौरान पुलिस, सहकारिता, लोक निर्माण, कृषि, पशुपालन, नगर विकास, परिवहन, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, भूतत्व एवं खनिकर्म व पर्यावरण विभाग की जियो टैगिंग 100 फीसदी से कम पाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन जियो टैगिंग की प्रगति निर्धारित ग्रुप से उपलब्ध कराई जाए। इससे कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने पौधारोपण अभियान की सफलता के लिए रोपित पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल को आवश्यक बताया। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी विमल सिंह और एडीएम इंद्र नंदन सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नदी में कचरा व प्रतिबंधित अपशिष्ट न करें प्रवाहित
महोबा। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान डीएम ने नदी की स्वच्छता, निर्मलता बनाए रखने, नदी में कचरा और प्रतिबंधित अपशिष्ट प्रवाहित होने से रोकने व घाटों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जाए। निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता व वेटलैंड के संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।