फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Digital payment system information provided in Digital Fair

डिजिटल मेले में डिजिटल पेमेंट सिस्टम की दी जानकारी

Fri, 14 Apr 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 14 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Digital payment system information provided in Digital Fair
कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कृष्णा अमृत मंडपम में शुक्रवार को डिजिटल मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डिजिटल मेले में जिले के सभी अधिकारियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर में आयोजित डिजिधन से संबंधित कार्यक्रम भीम एप एवं भीम आधार के बावत दी गई जानकारी का सीधा प्रसारण स्क्रीन पर देखा।
विज्ञापन



डिजिटल मेले में लगे स्टालों का जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही डिजिटन पेमेंट के जरिए किस तरह भुगतान किया जा सकता है। इसकी भी सभी को जानकारी दी। साथ ही डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अपनाने की अपील की गई। इस मौके पर सभी बैंकों ने अपने अपने स्टाल लगाकर डिजिटल पेमेंट सिस्टम की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो कानून की शक्तियां हमे प्राप्त है वह सभी संविधान सम्मत हैं। संविधान निर्माण में बाबा साहब से अभूतपूर्व भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जातिवाद से ऊपर उठकर मानव कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा पर जोर दिया था। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि हमारे देश में प्रधानमंत्री डा. भीमराव अंबेडकर के नाम भीम एप एवं भीम आधार जैसे डिजिटल पेमेंट चलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर शंकरलाल त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।



तहसील सभागार में डिजिटल मेले का आयोजन किया गया। जहां पर कैशलेस के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्क्रीन लगाकर लोगों को भीम एप चलकार दिखाया गया। कैशलेस के लिए कुलपहाड़ तहसील में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसबीआई के शहबाज ने बताया कि कैशलेस के द्वारा आम लोगों को बिना बैंक में आए लेनदेन का पावर दिया है। इससे बैंकों में बढ़ती भीड़ पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed