फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DGP's message pronounced on Police Flag Day

पुलिस झंडा दिवस पर सुनाया गया डीजीपी का संदेश

Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
DGP's message pronounced on Police Flag Day
महोबा। पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को पुलिस झंडा दिवस के मौके पर झंडा फहराकर सलामी दी गई। इसके बाद डीजीपी का संदेश पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया गया।
विज्ञापन

झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने कहा कि किसी भी संगठन का ध्वज उसकी पहचान होती है। 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को यह ध्वज प्रधान किया था। आज का दिन यूपी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने पुलिस विभाग की गौरवशाली गरिमा को बनाए रखने के लिए पुलिस को संवेदनशील व कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश दिए। जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। सीओ सदर जटाशंकर राव, सीओ चरखारी दिनेश कुमार यादव, सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह ने अपने सर्किल के थानों में पुलिस झंडा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा आपस में झंडा दिवस का स्टीकर लगाकर खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed