फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devotees circumambulate Gorakhgiri with Ramdhun

रामधुन के साथ भक्तों ने लगाई गोरखगिरि की परिक्रमा

Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees circumambulate Gorakhgiri with Ramdhun
महोबा। गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में बुद्घ पूर्णिमा पर सोमवार को भक्तों ने ऐतिहासिक गोरखगिरि की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में भक्त रामधुन गाते चलते रहे। वहीं शिवतांडव में पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

गोरखगिरि की परिक्रमा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, संत कबीर आश्रम, काली माता, छोटी चंद्रिका होते हुए हुई। परिक्रमा के बाद शिवतांडव मंदिर में सत्संग व गोष्ठी का आयोजन किया गया। वीरभूमि महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि राम नाम दीन-दुखियों के लिए कामधेनु के समान है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए पौधरोपण कराने पर जोर दिया। परिक्रमा में प्रह्लाद पुरवार, अनूप, देवेंद्र पुरवार, पंकज चौरसिया, अवधेश गुप्ता, दिनेश खरे, राकेश चौरसिया समेत तमाम भक्त मौजूद रहे। इसी तरह शहर के आल्हा चौक में बुद्घ पूर्णिमा पर राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed