फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demand to provide benefits of housing scheme to the needy

Mahoba News: जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग

Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide benefits of housing scheme to the needy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। किसानों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आवाज बुलंद की। किसानों ने समस्याओं का निराकरण कराने को लेकर खंड विकास अधिकारी कबरई को ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने जल्द समस्याओं का निराकरण का भरोसा दिया है।
यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष अमित पालीवाल, हरीहर दीक्षित, माधव प्रसाद, रजनी राठौर आदि शहर के हमीरपुर चुंगी स्थित ब्लॉक कबरई कार्यालय पहुंचे। इसके बाद यूनियन ने बीडीओ सौम्या आलोक को किसानों की समस्याएं बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि विकासखंड क्षेत्र के सभी गांवों में प्रधान व सचिव द्वारा पात्रों को आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जांच कराकर पात्रों को योजना के तहत आवासों का लाभ दिलाया जाए। ब्लॉक के परसहा, पिड़ारी आदि गांवों में नहरों की सुविधा नहीं है। किसान सिंचाई के लिए परेशान रहते हैं। यहां नलकूपों की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने दिव्यांगों को भी गांवों में आवास योजना सुविधा का लाभ दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed