{"_id":"686eb57b5fcaebd3210e6692","slug":"demand-to-connect-mahoba-muskara-road-to-bundelkhand-expressway-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115999-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा-मुस्करा मार्ग को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा-मुस्करा मार्ग को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग
Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
महोबा। महोबा-मुस्करा मार्ग को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग तेज हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व महोबा निवासी सीमा पटनाहा सिंह ने बसौठ गांव के पास एक्सप्रेसवे पर कट बनाए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को पत्र सौंपा। राज्यमंत्री ने मांग पूरी किए जाने का भरोसा दिया है।
खरेला, मुस्करा, चरखारी और महोबावासियों की ओर से लंबे समय से इस मार्ग को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने की मांग की जा रही है। अभी तक सिर्फ खन्ना कस्बा के पास ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जाने का रास्ता है। पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने अधिवक्ता सीमा पटनाहा को यहां की समस्या बताई थी।
जिसे उन्होंने संज्ञान में लिया और केंद्रीय राज्यमंत्री को समस्या से अवगत कराया। बसौठ गांव के पास महोबा-मुस्करा मार्ग के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ जाने से न केवल महोबा बल्कि जालौन से आने वाले सभी वाहनों को सीधे मुस्करा, खरेला, चरखारी जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
साथ ही चरखारी के मंगलगढ़ किले के खुल जाने से चरखारी-महोबा के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।