फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demand for stoppage of express trains at Beltal station

बेलाताल स्टेशन में हो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Mon, 30 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of express trains at Beltal station
जैतपुर में हाथों में तख्तियां लेकर मार्च निकालते लोग - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। बेलाताल रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक सैकड़ा ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विस चुनाव से पहले स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं तो भाजपा को वोट नहीं। लोक गायिका व आकाशवाणी सिंगर आशा तिवारी ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर समर्थन किया।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बा जैतपुर के झंडा बाजार में आदर्श रामलीला सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च झंडा बाजार से चमन चौराहा बाईपास रोड से होकर झंडा बाजार में समापन किया गया। महेंद्र कुमार नायक ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। सांसद दो बार निर्वाचित हो चुके लेकिन यह मांग पूरी नहीं कर सके। रेल रोको समिति ने डीआरएम झांसी एवं सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को ज्ञापन भेजा है। पदयात्रा में जिला पंचायत सदस्य अरविंद नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, ब्रज भूषण गुप्ता, अविनाश माहौर, सत्येंद्र नायक महेंद्र अनुरागी, अरुण मिश्रा, सतेंद्र नायक, कृष्ण दत्त उपाध्याय एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed