फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demand for office demonstrated the disabled

कार्यालय की मांग को विकलांगों का प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Wed, 08 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demand for office demonstrated the disabled
विकलांग कल्याण समिति के बैनर तले विकलांगों ने प्रदर्शन किया। विकलांगों द्वारा अनेकों बाद मांग के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने से नाराज विकलांगों ने तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप विकलांग कार्यालय स्थापित कराए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों का निस्तारण न हुआ तो वह आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

विकलांग कल्याण समिति के प्रबंधक मुकेश भारती के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक विकलांगों ने बुधवार को तहसील पहुंच आक्रोश जताया। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जिले में समिति का कोई कार्यालय नहीं है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विकलांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यदि समिति को कार्यालय दिया गया तो विकलांग वहां बैठकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। प्रबंधक मुकेश भारती का कहना है कि विकलांग इस समय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक माह पूर्व मांगों को लेकर तहसील में क्रमिक व आमरण अनशन शुरू किया गया था, तब अफसरों ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक एक भी मांग पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विकलांगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो विकलांग आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed