फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   demand,CDO,rupees,DM,team

मदरसा में प्रधानाचार्य की नियुक्ति को लेकर मांगे थे 31 लाख

Sat, 11 Sep 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
demand,CDO,rupees,DM,team
महोबा। शहर स्थित मदरसा दारूल उलूम समदिया निस्वां शेखूनगर भटीपुरा में प्रधानाचार्य की नियुक्ति मामले की पत्रावली अग्रसारित करने के लिए मदरसा प्रबंधक के पुत्र द्वारा 31 लाख रुपये मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। जनपद बस्ती निवासी अली वारिस की शिकायत पर हुई जांच टीम ने डीएम को सौंपी संयुक्त रिपोर्ट में बताया कि मदरसा के प्रबंधक नूर मोहम्मद अंसारी व उनके पुत्र द्वारा जान बूझकर वास्तविक तथ्यों को छुपाया गया जिसके द्वारा मदरसा शिक्षा परिषद शासनादेश नियमावली का उल्लंघन किया गया है। मामले में मदरसा प्रबंध समिति के विरुद्ध अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मदरसा में जनपद बस्ती निवासी अली वारिस ने नियुक्ति के संबंध में जिलाधिकारी, सीडीओ व अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी से शिकायत की थी। जिस पर सीडीओ ने जांच कमेटी गठित की थी। गठित कमेटी ने सभी पक्षों को सुना। जिसमें अली वारिस की नियुक्ति प्रबंधक द्वारा 15 मार्च 2021 को कर ली गई। पत्रावली रजिस्ट्रार मदरसा परिषद लखनऊ को अग्रसारित करने को लेकर रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया। मदरसा नियमावली के अनुसार नियुक्ति के 15 दिन के अंदर पत्रावली भेज देनी चाहिए थी जो नहीं की गई। अली वारिस ने प्रबंधक के पुत्र सईद पर आरोप लगाया कि 31 लाख रुपये की मांग की गई है। जिसका टीम को आडियो और वीडियो के साक्ष्य सौंपे।
विज्ञापन

सईद ने जांच टीम को दिए बयान में बताया कि मेरी अली वारिस से कोई मुलाकात नहीं हुई। न उनसे कोई धनराशि की मांग की गई है। वहीं मदरसे के शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा अवगत कराया गया कि जुलाई 2021 के वेतन बिल पर हस्ताक्षर न किए जाने व प्रबंधक के पुत्र सईद द्वारा अभद्रता किए जाने के संबंध में सभी शिक्षकों द्वारा लिखित एवं मौखिक अवगत कराया गया कि प्रबंधक उनके पुत्र द्वारा वेतन बिल पर हस्ताक्षर नहीं किए गए जिसकी शिकायत पर कारण बताओं नोटिस जारी कर अभद्रता की जा रही है। इस संबंध में नूर मोहम्मद द्वारा अवगत कराया गया कि वेतन बिल पर हस्ताक्षर मदरसे के प्रधानाचार्य व लिपिक द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं उनके पुत्र द्वारा लिखित व मौखिक रुप से अवगत कराया कि इसके बारे में जानकारी नहीं हैं। मदरसे के कार्य में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह भी कहा कि 2015 से मदरसा नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
क्या बोले जिम्मेदार
मदरसा में अनियमितताओं को लेकर जांच पूरी हो गई है। जिसको लेकर मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ व चिटफंड सोसायटी झांसी को पत्राचार किया जाएगा। मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सत्येन्द्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed