फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Death of woman drowned

युवती की डूब कर मौत

Wed, 17 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 17 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Death of woman drowned
अर्जुन बांध के समीप बने रपटा में नहाने गई एक युवती की पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी से बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, थाना कबरई में सड़क से गुजर रही एक महिला दो बच्चों के साथ बरबई तालाब में पानी के तेज बहाव में बह गई। थाना पुलिस ने महिला व
विज्ञापन


बच्चों को बाहर निकाला। महिला की हालत नाजुक होने से उसे सीएचसी कबरई में भर्ती कराया है। कोतवाली चरखारी के ग्राम गोरखा निवासी दीप्ति (19) पुत्री करन राजपूत अर्जुन बांध फाटक के आगे बने रपटा में बुधवार को नहाने गई थी। तभी चप्पल पानी में गिर गई। चप्पल उठाने के चक्कर में युवती गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव में बह गई। युवती को पानी
विज्ञापन


में बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ गुरुदयाल कटियार, कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। दो घंटे बाद युवती का शव रपटे से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की रात हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


से बरबई गांव का तालाब लबालब हो गया। सड़क पर तीन फिट की ऊंचाई से पानी बहने के चलते महिला श्यामकली व सोनू सहित दो बच्चे पानी की तेज धार में बह गए। थाना प्रभारी अमित भडाना पुलिस जवानों ने पानी में तैरकर महिला श्यामकली व बच्चों को बाहर निकाला। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed