फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deadly attack on BJP leader due to election anger

Mahoba News: चुनावी खुन्नस में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Sun, 09 Jun 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 09 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJP leader due to election anger
महोबा/पनवाड़ी। शुक्रवार की रात सपा समर्थकों ने भाजपा नेता मैयादीन पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और तमंचे की बटों से मारपीट के बाद आरोपी उसे मृत समझ भाग निकले।
विज्ञापन

घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद व 15 अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि हमला चुनावी खुन्नस में किया गया है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के कुनाटा निवासी मैयादीन राजपूत भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक हैं। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह एक कार्यक्रम में शामिल महुआ गांव गए थे। आरोप है कि लौटते समय महुआ स्थित एक ढाबे के पास बैठे सपा समर्थकों ने मैयादीन को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गए। तब आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मैयादीन को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। एक हाथ टूटने व सिर पर गंभीर चोटें होने के चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल भाजपा नेता का आरोप है कि सपा समर्थकों का कहना था कि तुमने भाजपा का प्रचार किया है, सपा का नहीं किया है। हमारा सपा प्रत्याशी जीत गया है। इतना कहते ही हमला कर दिया। 15 से अधिक लोगों ने मारपीट की। मतगणना के बाद भी सपा समर्थकों ने उसे धमकी दी थी।

भाजपा नेता के भाई सूरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विकास राजपूत, भूपेंद्र, हलकुट्टा व 15 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed