फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dead body of missing man found in pond in Mahoba, three people booked for murder

महोबा में लापता युवक का तालाब में मिला शव, तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Oct 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing man found in pond in Mahoba, three people booked for murder
मृतक हिम्मत प्रजापति की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला भगतसिंह नगर से तीन दिन से लापता युवक का तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की मां ने पैसे के लेनदेन को लेकर बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी हिम्मत प्रजापति (28) पुत्र प्यारेलाल ईंट भट्ठा में मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। 17 अक्तूबर को हिम्मत घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गांव व रिश्तेदारियों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा। मंगलवार की सुबह मोहल्ले के समीप स्थित तालाब में युवक का पानी में उतराता शव दिखने पर लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की मां शोभारानी ने थाना कबरई में तहरीर देकर बताया कि ईंट भट्ठा ठेकेदार राजेंद्र प्रजापति हिम्मत को शराब पिलाने के बाद अपने साथ ले गया था। हिम्मत ईंट भट्ठे में काम करता था और उसका ठेकेदार से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अपने दो साथियों के साथ बेटे की हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। यदि पुलिस प्रयास करती तो घटना को टाला जा सकता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र प्रजापति पुत्र भगवानदास निवासी राठ चुंगी महोबा, कमतू पुत्र बड्डे व लक्ष्मन पुत्र कल्लू प्रजापति निवासीगण भगत सिंह नगर कबरईं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना से मृतक की पत्नी रंजना व तीन मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed