फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dead body of girl missing for 30 hours found in pond, accused of murder

Mahoba News: लीड

Thu, 21 Sep 2023 10:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of girl missing for 30 hours found in pond, accused of murder
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में 30 घंटे से लापता युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। गले में गहरे घाव के निशान होने के चलते परिजनों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 21 वर्षीय पुत्री मंगलवार सुबह नौ बजे प्रसाद चढ़ाने के लिए मरहठी के हनुमान मंदिर गई थी। दोपहर दो बजे तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार शाम करीब चार बजे कबरई के बर्मा तालाब में युवती का शव उतराता मिला। गले में गंभीर घाव थे और शव फूल गया था। सूचना मिलते ही परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसकी पुत्री की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। मां व अन्य परिजनों ने डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता युवती का शव तालाब में मिलने पर परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि बेटी के लापता होने पर पुलिस को तहरीर देकर युवती का फोन नंबर भी बताया था। यदि पुलिस मोबाइल नंबर का सर्विलांस में लगाकर तत्परता दिखाती तो बेटी की जान बच जाती लेकिन पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किए। जिससे घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed