फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dead body of girl found in pond when she went to worship in temple in Mahoba

गले में घाव के निशान: पूजा करने गई युवती का 30 घंटे बाद तालाब में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आरोप

Wed, 20 Sep 2023 10:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Sep 2023 10:40 PM IST
सार

महोबा जिले में लापता युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। गले में गहरे घाव के निशान होने के चलते परिजनों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dead body of girl found in pond when she went to worship in temple in Mahoba
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबरई थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। गले में गहरे घाव के निशान होने के चलते परिजनों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आंबेडकरनगर निवासी सौखीलाल साहू चाय-पान की गुमटी चलाकर दो पुत्र जीतेंद्र, संदीप व तीन पुत्रियों रानी, कल्पना और मोना का भरण-पोषण करता है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उसकी पुत्री कल्पना (21) प्रसाद चढ़ाने के लिए मरहठी के हनुमान मंदिर गई थी। दोपहर दो बजे तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, तब पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार की शाम करीब चार बजे कबरई के बर्मा तालाब में युवती का शव उतराता मिला। गले में गंभीर घाव थे और शव फूल गया था। सूचना मिलते ही परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मृतका की मां लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसकी पुत्री की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। मां व अन्य परिजनों ने डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, परिजनों का कहना है कि बेटी के लापता होने पर पुलिस को तहरीर देकर युवती का फोन नंबर भी बताया था। यदि पुलिस मोबाइल नंबर का सर्विलांस में लगाकर तत्परता दिखाती तो बेटी की जान बच जाती, लेकिन पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किए। जिससे घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed