फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Day-old armed criminals loot two lakh jewels by placing a tam

दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने तमंचा लगाकर दो लाख के जेवर लूटे

Mon, 05 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Day-old armed criminals loot two lakh jewels by placing a tam
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पनवाड़ी ब्लाक के पास गरोखर मंदिर के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार पिता-पुत्री की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर तमंचा तान दिया। उसकी बेटी के करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों का पीछा किया और निसवारा सौर ऊर्जा प्लांट के पास एक लुटेरे को पकड़ लिया। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम काशीपुरा निवासी पूजा (28) पत्नी जगदीश साहू रविवार को अपने पिता राजेंद्र साहू के साथ बाइक से मायके अमगांव जा रही थी। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे में गरोखर मंदिर के पास तीन पल्सर सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक के आगे गाड़ी खड़ी कर दी और पूजा के पिता को तमंचा लगा दिया। पूजा को बाइक से नीचे उतारकर गले में पहने दो तोला का सोने का हार, डेढ़ तोले की जंजीर और एक तोला की मनचली सहित करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना से बुरी तरह सहमे पिता-पुत्री ने लुटेरों के कुछ दूर जाने के बाद 100 नंबर डायल किया। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने पनवाड़ी पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा करके ग्राम निसवारा में बने सौर ऊर्जा प्लांट के पास से एक लुटेरे को दबोच लिया और पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ अवध किशोर भी मौके पर पहुंच गए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि जल्द ही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed