फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dabangs beat up 10 people including father and son, FIR lodged against 12

Mahoba News: दबंगों ने पिता-पुत्र समेत 10 को पीटा, 12 पर प्राथमिकी

Sat, 09 May 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 09 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dabangs beat up 10 people including father and son, FIR lodged against 12
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने पिता-पुत्र समेत दस लोगों को पीटकर घायल कर दिया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली चरखारी के सोहजना गांव में बृहस्पतिवार दोपहर श्यामबाबू पाठक घर लौट रहे थे। तभी गांव के मोहित और रोहित ने उन्हें नलकूप के पास रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने श्यामबाबू से गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। श्यामबाबू के बेटे राजेश के बचाने आने पर उसे भी पीटकर घायल किया गया। पुलिस ने मोहित और रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के कुम्हड़ौरामाफ गांव में हुई। शाम सात बजे रामकरन अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी अरविंद, जितेंद्र और संदीप यादव लाठी-डंडे लेकर आए और लेनदेन को लेकर विवाद करने लगे। कहासुनी बढ़ने पर तीनों ने रामकरन को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकरन के भतीजे रविंद्र व अन्य लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने अरविंद, जितेंद्र और संदीप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली कुलपहाड़ के दरियाब सिंह के खोड़ा में दिनेश यादव निमंत्रण से लौट रहे थे। रास्ते में बंटवारे के विवाद को लेकर जयहिंद यादव, आशेंद्र और रानी ने उन्हें रोककर लाठी-डंडे से पीट दिया। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना श्रीनगर के पवा गांव में सीताराम अपने बेटे वीरपाल और रोहित अहिरवार के साथ बाइक से श्रीनगर से गांव लौट रहे थे। राजेंद्र ने उन्हें रोककर पुरानी रंजिश में मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार की विमला, चंचल और उषा भी पीटी गईं। हमलावरों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्र, राहुल, योगेंद्र और चंद्रदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed