फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dabangi beaten by sweeper during duty, report filed

ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी को दबंग ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dabangi beaten by sweeper during duty, report filed
महोबा। कोरोना को लेकर देश में योद्धा की तरह सेवाएं दे रहे डाक्टर व सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में सफाई कर रहे कर्मचारी के साथ दबंग ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान देश के प्रधानमंत्री द्वारा डाक्टरों व सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों का सम्मान करने की अपील की जा रही है, लेकिन कुछ लोगों को मानसिकता में बदलाव नहीं आ रहा है। शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी रविंद्र पुत्र राजू नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। वह मोहल्ला गांधीनगर के माथुरन तलैया के समीप ड्यूटी के दौरान सफाई कार्य कर रहा था। तभी एक दबंग ने कूड़ा अलग करने की बात कही। कर्मचारी ने कूड़ा गाड़ी आने पर कचड़ा फिकवाने को कहा। जिससे दबंग भड़क गया और कर्मचारी के साथ मरपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजकिशोर पुत्र बाबूलाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed