फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   D-Day vote through targeted

विकास दिवस के जरिए वोटाें पर निशाना

Wed, 16 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 16 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
D-Day vote through targeted
कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि राज्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी विकास दिवस का आयोजन बुधवार को विकासखंड कबरई व चरखारी में किया गया। यहां प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कबरई में  विकलांगों को साइकिलें वितरित की गईं। वहीं चरखारी में विभिन्न योजनाओं के लिए चयनित पात्राें को लाभान्वित किया गया। आयोजन के जरिए सरकार की उपलब्धियां गिनाकर वोटाें पर निशाना साधा गया।

कबरई में  पूर्व राज्य मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने मुख्यमंत्री का लिखित भाषण पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश  की तरक्की और खुशहाली के लिए जरूरी है कि  राज्य सरकार की ओर से लागू योजनाओं के बारे में आमजन को  पूरी जानकारी हो। सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य दलों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव अशोक कुमार ने गरीबों को साइकिलें वितरित कीं। इस मौके पर जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक हरिश्चंदर, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, खंड विकास अधिकारी कबरई सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी विकास दिवस में  मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह ने  छात्र-छात्राओं को लैपटाप और कन्या विद्याधन की चेक के स्वीकृत पत्र दिए।  राज्य मंत्री ने लोहिया आवास के 10, कौशल विकास के 20, समाजवादी पेंशन के 20, वृद्धावस्था पेंशन के 10, विकलांग पेंशन के 5 चयनितों के  साथ तीन छात्रों को लैपटाप वितरित किए।


चरखारी निवासी यूसुफ लेखपाल की मेधावी बेटी सिमरन को  30 हजार रुपये की चेक देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रभारी उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सपा नेता मुइनुद्दीन उर्फ मुईया, अजयराज यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी, राजू सिंह सहित तमाम सपाई व लाभार्थी मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed