{"_id":"6637dfdc9f06f0818c0c8374","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-106365-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
Mon, 06 May 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के धरौन गांव में खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। घायल मां-बेटे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
धरौन गांव निवासी मुकेश मेहनत-मजदूरी करने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार की सुबह वह काम पर चला गया। सुबह करीब नौ बजे मुकेश की पत्नी सरस्वती (27) खाना बना रही थीं। तभी चूल्हा जलाते ही गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली।
इस दौरान महिला और उसका आठ माह का बेटा दिव्यांशु आग की चपेट में आ गए। महिला ने किसी तरह बच्चे के साथ बाहर निकल कर जान बचाई। बाद में पड़ोसियों ने सिलिंडर में लगी आग बुझाई। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. पंकज ने बताया कि आग से झुलसे मां-बेटे की हालत स्थिर है। उन्हें वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।