फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

Mahoba News: लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 14 Jan 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
cultural
मकर संक्रांति पर विजय सागर में डुबकी लगाते लोग। - फोटो : MAHOBA
महोबा। मकर संक्रांति का पर्व श्रद्घा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के जलाशयों में डुबकी लगाई और खिचड़ी दान की। पूरे दिन विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों ने जगह-जगह खिचड़ी भोज कराया गया। रविवार को भी शुभ मुहूर्त में कुछ लोग मकर संक्रांति मनाएंगे।
विज्ञापन

ऐतिहासिक कीरत सागर, मदन सागर, कल्याण सागर, रामकुंड, बेलासागर, उर्मिल बांध आदि जलाशयों में स्नान के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। दोपहर बाद तक दूर-दराज से लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। विजय सागर और उर्मिल बांध में मेला लगाया गया। महिलाओं ने दुकानों से घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदी। वहीं बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर जाते हैं। स्नान के बाद तिल, खिचड़ी दान करने से पुण्य फल मिलता है। तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोज कराया गया। इस मौके पर मंदिर के संरक्षक विष्णुराज चतुर्वेदी, चित्तर सिंह, अनुरुद्घ प्रताप, आशीष गोस्वामी, विदुर गोयल, कल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुधा सिंह ने वृद्घाश्रम पहुंच वृद्घजनों को मिष्ठान वितरित कर पर्व की खुशियां मनाईं। अजनर थानाध्यक्ष शिवआसरे ने कंबल और मिष्ठान बांटा। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार मुढ़ारी निवासी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप राजपूत ने क्षेत्र के बुजुर्ग किसानों के घरों और खेतों में जाकर कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed