महोबा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण, प्रबंधन व वर्षा जल संचयन के तरीके बताए गए।
ब्लॉक चरखारी के कुसरमा गांव में आयोजित नुक्कड़ नाटक में लखनलाल बुंदेलखंडीय लोकनृत्य समिति के कलाकार लखनलाल यादव, रामदास, अब्दुल खां, विपिन यादव, मधु व करन सिंह परिहार ने पानी बचाने की ग्रामीणों की जानकारी दी। कहा कि जल ही जीवन है। स्नान करते समय कम से कम पानी का प्रयोग करें। जब तक साबुन लगाएं, तब तक नल की टोंटी बंद रखें। सबमर्सिबल पंप से कार व अन्य वाहन न धोएं। पानी की एक-एक बूंद सहेजने की सभी लोग जिम्मेदारी लें। इस मौके पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दिनेश राजपूत आदि मौजूद रहे।