फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

महोबाः गुरु पूर्णिमा पर लगाई गोरखगिरि की परिक्रमा

Thu, 14 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
cultural
गोरखगिरि की परिक्रमा लगाते भक्त। - फोटो : MAHOBA
महोबा। गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को भक्तों ने गोरखगिरि की परिक्रमा लगाई। इस दौरान भक्त रामधुन गाते चलते रहे। परिक्रमा के बाद सत्संग में भक्तों ने पर्वत पर लगे जड़ी-बूटियों के पौधों के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

गोरखगिरि की परिक्रमा शिवतांडव मंदिर से शुरू होकर पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, संत कबीर आश्रम, राम दरबार, छोटी चंद्रिका मंदिर होते हुए गुजरी। इसके बाद गोष्ठी व सत्संग हुआ। इसमें डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. लालचंद अनुरागी ने कहा कि गोरखगिरि पर्वत में विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों के पौधे हैं। यह हरा-भरा पर्वत सभी का मन मोह लेता है। इसी पर्वत पर 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी ने कुछ समय बिताया। इससे यह पर्वत चित्रकूट के कामदगिरि की तरह मनोवांछित फल देने वाला हो गया है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने सभी भक्तों से अधिक से पौधे लगाते हुए उनकी सुरक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र पुरवार, दिनेश खरे, अवधेश गुप्ता, प्रह्लाद पुरवार, रामकिशुन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed