{"_id":"62b2018e724bbc122216ca12","slug":"cultural-mahoba-news-knp7035766155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया योग
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में योग करते न्यायिक अधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मानवता के लिए योग की थीम पर जिलेभर में शिविर लगाकर योग किया गया। ग्राम पंचायत, विद्यालयों, ब्लॉक, तहसील व मुख्यालय स्तर पर लोगों ने योग से निरोग रहने की कला सीखी। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह छह से आठ बजे तक योग दिवस मनाया गया। शुभारंभ शासन के राजस्व विभाग सचिव रणवीर प्रसाद, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। राजस्व विभाग के सचिव ने कहा कि योग विज्ञान व साधना का माध्यम है। योग गुरु हरिशचंद्र मिश्रा, डॉ. संजय चौरसिया, जयंती देवी ने योगाभ्यास कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
पुलिस लाइन परिसर में एएसपी आरके गौतम की मौजूदगी में योगाभ्यास कराया गया। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में योग दिवस पर छात्र-छात्राओं को योग के तरीके बताए गए। सांई कॉलेज ऑफ एजूकेशन, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में योग कराया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उपकारागार में योग शिविर लगा। जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों ने योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी जिला जज संतोष कुमार यादव, एडीजे संदीपा यादव, अवनीश कुमार राय आदि शामिल रहे। बुंदेली समाज के लोगों ने गोरखगिरि पहाड़ पर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
चरखारी संवाद के अनुसार मेला मैदान में विकरण, गणेश दीक्षित व जयदेवी ने योगाभ्यास कराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार रामलला मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षकों ने योग की विभिन्न क्रियाएं बताईं। ग्राम पंचायत सचिवालय व परिषदीय विद्यालयों में योग कराया गया। श्रीनगर संवाद के अनुसार बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय समेत सभी विद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया। जीआईसी व ब्रह्मानंद एजूकेशन अकादमी में योग किया। बेलाताल संवाद के अनुसार कन्या प्राथमिक विद्यालय समेत सभी विद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया।

सांई कॉलेज में योग करतीं छात्राएं।- फोटो : MAHOBA