{"_id":"60609fee8ebc3ed37a204f9d","slug":"cultural-mahoba-news-knp6204181131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामधुन के साथ हुई गोरखगिरि परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामधुन के साथ हुई गोरखगिरि परिक्रमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में पूर्णिमा पर रविवार को ऐतिहासिक गोरखगिरि की परिक्रमा श्रद्घा, भक्ति व रामधुन के साथ हुई। इस दौरान हुई गोष्ठी में गोरखगिरि को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग उठी।
गोरखगिरि परिक्रमा शिवतांडव मंदिर से शुरू होकर पठवा के बाल हनुमान, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, काली माता, छोटी चंद्रिका, कालभैरव मंदिर होते हुए शिवतांडव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद हवन-पूजन व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वीरभूमि कालेज के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि 14 वर्ष वनवास काल के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण ने गोरखगिरि में कुछ समय बिताया था। उनकी चरणरज पड़ने से यह पर्वत कामदगिरि के समान मनोवांछित फल देने वाला हो गया है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने ऐतिहासिक गोरखगिरि को राज्य स्तरीय पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग की। इस मौके पर पवित्र पाटकर, अवधेश गुप्ता, प्रवीण चौरसिया, रमाशंकर व प्रहलाद आदि मौजूद रहे।