{"_id":"5f89d0fc8ebc3e9be3463256","slug":"cultural-mahoba-news-knp5888878185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र को लेकर सजे मंदिर, गूंजेंगे मातारानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र को लेकर सजे मंदिर, गूंजेंगे मातारानी के जयकारे
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर सजा बड़ी चंद्रिका मंदिर
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शारदीय नवरात्र का पर्व शनिवार से शुरू होगा। पर्व को लेकर देवी मंदिरों को सजाया गया है। नवरात्र के पहले दिन प्रमुख देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचेंगे। इस दौरान मंदिर मातारानी के जयकारों से गुुंजायमान रहेंगे। शारदीय नवरात्र को लेकर सार्वजनिक स्थलों व घरों में देवी प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों में कोरोना संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर प्रमुख देवी मंदिरों में एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की रंगाई पुताई के साथ आने जाने के लिए अलग-अलग गेट की व्यवस्था की गई है। नवरात्र के पहले दिन शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका, काली माता मंदिर, सिंहवाहिनी, महेश्वरी माता आदि प्रमुख देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्त पहुंचेंगे।
बड़ी चंद्रिका में लगने वाला नौ दिवसीय मेला कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। मंदिर में सामाजिक दूरी के साथ भक्त पूजा अर्चना कर सकेंगे। मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि भक्तों के लिए खास इंतजाम किए गए है। आने जाने के लिए अलग गेट, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने भक्तों से दूरी बनाकर पूजा अर्चना करने की अपील की है। जिले में नवरात्र के पहले दिन जगह जगह देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। हालांकि प्रशासन ने सड़क किनारे व चौराहों पर प्रतिमा स्थापित करने पर रोक लगा दी है।

मां बड़ी चंद्रिका का भव्य स्वरूप- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन