फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

आतिशी नजारों से जगमग हुआ आसमान

Sun, 27 Oct 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
cultural
महोबा। रोशनी का पर्व दीवाली जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही दीपकों की रोशनी और आतिशी नजारों से धरती व आसमान जगमगा उठे। शुभ मुहूर्त पर घरों व प्रतिष्ठानों में विधि विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजा आराधना की गई।
विज्ञापन

कार्तिक मास की अमावस्या पर रविवार को पूरा जिला दीवाली के जश्न में डूबा रहा। सुबह से ही मिठाई की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने मिठाई की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा घरों को संजाने का सिलसिला पूरे दिन चला। महिलाओं ने छात्राओं ने दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई। शाम ढलते ही शुभ मुहूर्त में घरों व प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश का विधि विधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, सिंहवाहिनी समेत सभी मंदिर दीपकों की रोशनी से जगमग रहे। देर शाम शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक चली। लाखों रुपये के पटाखे चंद घंटों में धुआं हो गए। पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पर्व को लेकर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आज होगा पूतना वध का मंचन
बेलाताल। दीवाली पर्व पर छैमाही माता मंदिर बेलाताल में सोमवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पूतना वध का मंचन होगा। मोनिया मेला कमेटी के अध्यक्ष सतीश राजपूत ने बताया कि 19 वर्ष से मेला लग रहा है। पहले यह मेला एक दिन लगता था लेकिन अब इस मेले को दो दिन किया गया है। मेले में प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद नहीं मिली। पहले दिन पूतना वध का मंचन व दीवारी नृत्य होगा। दूसरे दिन प्रतियोगिताएं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed