{"_id":"5d90efe18ebc3e93c6338a3c","slug":"cultural-mahoba-news-knp5167049192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
नृत्य करती चल रही समाज की महिलाएं
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में अग्रवाल समाज द्वारा महाराज अग्रसेन की जयंती रविवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान डांडिया नृत्य करती महिलाएं व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। व्यापारियों ने जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए जलपान कराया।
शहर के गुलाब पैलेस में महाराज अग्रसेन की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए गए। दोपहर के समय अग्रवाल समाज के लोगों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जो तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए गुजरी। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सैकड़ों की संख्या में शामिल महिलाएं डांडिया नृत्य करते हुए चलती रही। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन समेत विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान समाज के अध्यक्ष भरत अग्रवाल, महामंत्री विजय अग्रवाल, हरीओम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विक्रांत गोयल, दिलीप अग्रवाल, बिदुर गोयल, ओमप्रकाश, महेश सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार नगर में अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। धनुषधारी मंदिर में पं. छविलाल शर्मा द्वारा हवन पूजन व प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में समाज के लोगों ने विचार व्यक्त किए। आठ वर्ष के बच्चे ओनिक अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालकर पूरी कहानी बयां की। जिसे सुनकर समाज के लोग आश्चर्य चकित हो गए। अग्रसेन विधालय में बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर डा. लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मदन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कृष्ण कुमार, नरेंद्र, सुरेंद्र अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।