फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crimination done in mahoba of road accident victime

महोबाः प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर कराया अंतिम संस्कार

Tue, 19 May 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
crimination done in mahoba of road accident victime
गांव में बना गमगीन माहौल - फोटो : MAHOBA
महोबा में सोमवार की रात हाईवे में महुआ मोड़ पर हुई तीन प्रवासी मजदूर महिलाओं की मौत ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अलग-अलग गांव में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

उधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने दी।
दिल्ली से महोबा जनपद आते समय 25 प्रवासी श्रमिकों से भरा मिनी ट्रक थाना पनवाड़ी के महुआ मोड़ के पास पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत से जिले के ग्रामीण मजदूर बुरी तरह सहम गए हैं। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव खरेला भेजा।
विज्ञापन

जहां पर एसडीएम राकेश कुमार, अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, कोतवाली चरखारी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। चपका बिहार में तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा और कोतवाली प्रभारी अवध सिंह की मौजूदगी में और ग्राम पवा में सीओ चरखारी दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष श्रीनगर की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed