{"_id":"58dbf43d4f1c1bfe4c63e487","slug":"youth-shot-in-money-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेनदेन में युवक को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला हवेली दरवाजे में पैसे के लेनदेन में चार लोगों ने एक युवक की पिटाई कर उसे गोली मार दी। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को रीजेंसी में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी पंकज शर्मा (25) पुत्र राकेश उर्फ मुन्ना शर्मा ने कुछ लोगों को पैसा उधार दिया था। कई बार मांगने के बाद भी पैसा न देने पर मंगलवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस चार लोगों ने पहले उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल पंकज के परिजन ने अभी तक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। हालांकि सूचना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।