फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women burn alive after being hit by the fire

आग की चपेट में आकर महिला जिंदा जली

Thu, 31 May 2018 10:50 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 31 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मोहारी में एक महिला ने कच्चे मकान में मच्छरों से बचाव के लिए धुंआ करने के लिए कंडे जलाए और सो गई। बुधवार की रात को आई तेज हवा के चलते धुंआ दे रहे कंडों ने आग पकड़ ली। जिससे महिला के कच्चे मकान में आग लग गई। अस्वस्थ होने के कारण महिला भाग नहीं सकी और आग की चपेट में आकर जल गई जबकि पति भी झुलस गया। जिससे सीएचसी कुलपहाड़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम मोहारी निवासी सहोदरा का कुछ दिन पहले आपरेेशन हुआ था। महिला के पास उसका पति नारायण सिंह भी लेटा हुआ था। महिला ने मच्छरों से बचाव के लिए कच्चे मकान में कंडों का धुआं कर दिया लेकिन बुधवार की रात को आई तेज आंधी के चलते कंडों ने आग पकड़ ली। गहरे नींद में सोने के कारण पति पत्नी को आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी। आग के उग्र रुप धारण के बाद आग लगने की जानकारी हुई। लेकिन महिला अस्वस्थ होने के कारण वह नहीं भाग सकी।
विज्ञापन

पति ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया। जिससे वह भी झुलस गया। आग की बढ़ती लपटों के आगे पति पत्नी को नहीं बचा सका। जिससे उसकी जआग की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed