{"_id":"5a0f271f4f1c1b87698bc11f","slug":"vegetable-commotion-ruckus-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सब्जी ठेला लगा किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर सब्जी ठेला लगा किया हंगामा
mahoba
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
शहर के मुख्य परमानंद चौराहे में बीच सड़क पर सब्जी का ठेला खड़ा करके एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। शराबी का उत्पाद देख राहगीरों की भीड़ लग गई।
इस दौरान रोडवेज बसों के फंस जाने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियाें ने शराबी को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के परमानंद चौराहे पर शाम को शराबियों का जमघट लग जाता है। रात 9 बजे शराब के नशे में धुत नयापुरा नैकाना निवासी सुनील पुत्र कालीचरन ने बीच सड़क पर सब्जी का ठेला खड़ा कर जाम लगा दिया।
हंगामा कर रहे शराबी को देखने लोगों की भीड़ लग गई। करीब एक घंटे तक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।