फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   vasoolee mein do sipaahee nilambit

वसूली में दो सिपाही निलंबित

Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
महोबा
महोबा Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
vasoolee mein do sipaahee nilambit
police demo pic - फोटो : google
 पीड़ितों से वसूली के मामलों की जांच में हकीकत उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से  वसूली में लिप्त सिपाहियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ केे अंतर्गत यूपी 100 डायल की पीआरवी 1265 में तैनात सिपाही सज्जन कुमार ने चेकिंग के नाम पर पिकअप चालक से 100 रुपये की वसूली की थी। इस मामले को वाट्स ऐप ग्रुप में डाला गया था। एसपी ने मामले की जांच कराई तो वसूली की पुष्टि हुई। एसपी ने इस पर पीआरवी वाहन के सिपाही सज्जन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला थाना महोबकंठ का है। जनपद टीकमगढ़ के ग्राम चिचावली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र शंकर सिंह से दबंग ने मारपीटकर बाइक छीन ली थी। बाद में दबंग ने बाइक महोबकंठ थाना पुलिस को दे दी थी। थाना महोबकंठ में तैनात सिपाही करन सिंह ने बाइक छोड़ने के नाम पर आठ हजार रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर बाइक नहीं दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की। जांच में मामला सही पाया गया। इस पर एसपी ने सिपाही करन सिंह को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed