फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two strips of stick sticks, five flags

दो पक्षों में चटके लाठी डंडे, पांच लहूलुहान

Sun, 03 Dec 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला, महोबा
अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 03 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two strips of stick sticks, five flags
मारपीट में घायल एक पक्ष के पिता पुत्र। - फोटो : amar ujala
शहर के मोहल्ला रामनगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चटक गए। एक पक्ष से पिता पुत्र व पुत्री और दूसरे पक्ष से दो सगे भाई लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली में सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 मोहल्ला रामनगर निवासी लीला यादव व मनोज रावत के मकान अगल-बगल हैं। रविवार सुबह लीला यादव दीवार बनाने के लिए खुदाई करा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडाें से हमला बोल दिया। एक पक्ष से मनोज रावत व भाई मुकेश घायल हो गया जबकि दूसरे पक्ष से लीला यादव, उसका बेटा सत्येंद्र यादव व पुत्री रजनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने बीच बचाव कराका किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 घायलों ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने सभी घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मनोज रावत के सिर में गंभीर चोट होने पर उसकी हालत नाजुक बनी है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत का कहना है कि मामला जमीन के विवाद का है। घटना की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed