{"_id":"5a70acc14f1c1b86268b7443","slug":"two-lakh-robbery-for-mother-and-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां-बेटों को बंधक बना दो लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटों को बंधक बना दो लाख की डकैती
mahoba
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करते एसपी व अन्य।
- फोटो : amarujala
थाना खन्ना के गांव सिरसीकला में सोमवार रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र डकैतों ने घर में घुसकर मां और उसके दो पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट की। अलमारी और बक्सों ताला तोड़कर उसमेें रखी 35 हजार की नगदी और करीब डेढ़ लाख रुपये सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। डकैत हवाई फायरिंग कर भाग निकले। सूचना पर एसपी, अपर एसपी व सीओ ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। फिंगर प्रिंट टीम ने मौके से नमूने लिए है। डकैती की इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है।
सिरसीकला गांव निवासी पप्पू मिश्रा सोमवार रात परिवार के साथ मकान में सो रहा था। उसके दो पुत्र सौरभ और कुलदीप व पत्नी विमला पक्के मकान में थे। पप्पू मिश्रा दूसरे मकान में सो रहा था। सोमवार रात आधा दर्जन से अधिक डकैत किसी तरह चढ़कर छत पर पहुंचे और फिर नीचे उतरे। डकैतों ने कमरे में सो रहे सौरभ सेे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दूसरे कमरे में सो रहे भाई कुलदीप को पीट दिया, विरोध करने पर मां विमला देवी से मारपीट की।
डकैतों ने तीनों बंधक बना कमरे में बंद कर दिया। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर वहां रखी 35 हजार की नगदी, चार तोला सोने के आभूषण और आधा किलोग्राम चांदी हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश लूट ले गए। शोर शराबा सुनकर दूसरे मकान में सो रहे पप्पू मिश्रा ने घर पहुंच परिजनों को बंधन मुक्त किया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, अपर एसपी वंशराज यादव, सीओ जितेंद्र दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।