{"_id":"5a66362d4f1c1b7d268b5f8b","slug":"two-hours-into-the-highway-hundreds-of-stranded-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे में दो घंटे लगा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे में दो घंटे लगा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन
mahoba
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार की सुबह ओवरलोड ट्रकों के ओवरटेक करने से जाम लग गया। पत्थर मंडी कबरई से मटौंध तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों के फंसने से लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक एक कर वाहनों को आगे निकलवाया।
तब दो घंटे बाद जाम खुल सका। जिससे बसों व चार पहिया वाहनों में सवार लोग समय से गंतव्य तक नही पहुंच सके। गौरतलब है कि पत्थरमंडी कबरई में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक गिट्टी लेने आते है। अक्सर ओवरलोड माल लादकर ट्रक चालक ओवरटेक करते हुए निकलते है।
जिससे पत्थरमंडी में अक्सर जाम लग जाता है। सोमवार की सुबह कबरई से तीन किमी आगे दो ओवरलोड ट्रक सड़क पर आमने सामने फंस गए। जिससे सड़के के दोनों ओर कई किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों ने इसकी सूचना थाना कबरई व यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
जाम इतना लंबा था कि पुलिस को दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। एक एक करके वाहनों को निकलने के बाद जाम खुल सका और आवागमन सामान्य हो सका। पत्थरमंडी में आएदिन जाम लगने से लोग परेशान हो रहे है।
बसों और चार पहिया वाहनों के जाम में फंस जाने से उसमें सवार लोग परेशान रहे। जरूरी काम से जा रहे लोगों को लेटलतीफी का शिकार होना पड़ा। जाम में फंसे पंकज व अरविंद ने बताया कि वह मरीज को लेकर चित्रकूट जा रहे थे लेकिन कबरई में जाम में फंस गए जिससे दिक्कत हुई।