फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two gangrape accused arrested

गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 05 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two gangrape accused arrested
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

थाना श्रीनगर के एक गांव में चार दिन पहले मौसी के यहां आई झांसी जिले की युवती से हुए गैंगरेप में नामजद ग्राम प्रधान सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस घटना में सहयोग करने वाली महिला और एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि झांसी जिले के एक गांव की 22 वर्षीय युवती थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के यहां आई थी। एक अगस्त को वह गांव में ही रह रहे भतीजे के घर से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिली मालती पत्नी राजाबाबू उसे बहाने से अपने घर ले गई।
विज्ञापन


घर के अंदर सिजवाहा ग्राम प्रधान जितेंद्र्र, उसके साले हरकिशोर व एक अन्य साथी सत्येंद्र ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही सहयोग करने वाली महिला मालती को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्रीनगर नंदलाल भारती, एसआई महेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर जा रहे थे, तभी भड़रा रोड पर गुप्ता खोड़ा के समीप से गैंगरेप के आरोपी ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार व सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे के आधार पर दोनों को जेल भेजा है। पुलिस महिला मालती व हरकिशोर की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed