फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Theft of millions from the closed house

बंद मकान से लाखों की चोरी

Mon, 31 Jul 2017 09:53 PM IST
महोबा
महोबा Updated Mon, 31 Jul 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions from the closed house
पुलिस ने मौका मुआयना कर बरामद किया चाबी का गुच्छा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के मोहल्ला गांधीनगर में कपड़ा व्यापारी के सूने मकान में लाखों की चोरी हो गई। घटना के समय व्यापारी परिवार समेत बाहर गए है। रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र मानिकचंद्र गुप्ता की मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान है। एक सप्ताह पहले राजकुमार परिवार सहित बाहर गए है। रविवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर नगदी व लाखाें के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने जब ताला टूटा देखा तो गृहस्वामी व रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक दर्जन से अधिक चाबियों का एक गुच्छा मिला। चोर मकान से कितने का माल ले गए यह परिजनाें के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज निवासी रामचरन प्रजापति रविवार की रात परिवार समेत घर पर सो रहे थे। रात को चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए और कमरे में रखे अटैची व बक्सों में रखी 10 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के ही झग्गू प्रजापति के मकान में चोरी की।


यहां से 13 हजार की नगदी व करीब 25 हजार रुपये के जेवर ले गए। सोमवार की सुबह परिजनों  को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed