{"_id":"57d445bc4f1c1b5d7831895f","slug":"the-two-sides-clash-in-the-land-dispute-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुंगिरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडे चलने से महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर घायलों को डाक्टरी परीक्षण के सीएचसी पहुंचाया। ग्राम सुंगिरा निवासी हरप्रसाद का परिवार के ही परसुराम
से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों में एक बार फिर कहासुनी हो गई। मामला गाली गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। लाठी डंडे लिए दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिससे एक पक्ष से हरप्रसाद, हरीसिंह, संतोष पुत्रगण गुंदा व ठाकुरदास पुत्र घनश्याम जबकि दूसरे पक्ष से परशुराम पुत्र पंचा, दीक्षा पुत्री
प्रकाशचंद्र, जशोदा पत्नी बालकिशन व कीर्ति पत्नी परसुराम घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।