{"_id":"576058734f1c1b4d1f11c3e0","slug":"the-two-sides-clash-half-a-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना श्रीनगर के ग्राम ननौरा में तालाब खुदाई में निकल रही मिट्टी प्लाट में डलवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद में हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने घटना की अलग अलग तहरीर थाने में सौंपी है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम ननौरा निवासी लखनलाल पुत्र बालादीन मंगलवार को तालाब खुदाई में निकलने वाली मिट्टी टैक्टर से अपने प्लाट में डलवा रहा था। पड़ोसी लल्लू के पुत्र नरेंद्र ने इसका विरोध किया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व कुल्हाड़ी लेकर आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए और बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
घटना में एक पक्ष से लखनलाल, सरीदेवी व ब्रजेंद्र जबकि दूसरे पक्ष से लल्लू, रामपाल और हरीकिशन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डाक्टराें ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन